Subscribe Us

header ads

कवि लेखकों व पत्रकारों का सम्मान समारोह सम्पन्न


आगरा | यूथ हॉस्टल (आगरा) के सभागार में बृजलोक साहित्य, कला, संस्कृति अकादमी व विश्वशांति मानव सेवा समिति के संयुक्त बैनर तले एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | जिसमें साहित्य, कला, समाज सेवा, पत्रकारिता जगत की प्रतिष्ठित विभूतियों को सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में जनपद के महापौर नवीन जैन व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अमी आधार निडर, डॉ. शशी पाल वर्मा को मुख्य अतिथि बनाया गया और उन्हें शॉल, सम्मान पत्र, पुष्पाहार व मुकेश कुमार ऋषि वर्मा द्वारा रचित काव्य पुस्तक - काव्य दीप भेंट करके सैकडों महानुभावों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया | बृजलोक अकादमी व विश्व शांति मानव सेवा समिति का संयुक्त बैनर तले वर्ष 2020 का यह प्रथम कार्यक्रम था | साथ ही देशभर के जिन कवि, लेखकों, पत्रकारों को सम्मानित किया गया वे हैं।

संजय कुमार सुमन (मधेपुरा-बिहार), हीरा वल्लभ शर्मा (दिल्ली), मनोरमा रानी (मुजफ्फरनगर, उ. प्र.), डॉ. ओमप्रकाश हयारण दर्द (झांसी - उ. प्र.), डॉ. सुशील कुमार त्यागी अमित (हरिद्वार - उ. ख.), के. एल. दीवान (हरिद्वार -उ. ख.), पंकज धर द्विवेदी (गोरखपुर - उ. प्र.), जी. आर. के. रेड्डी अमरजी (हैदराबाद - तैलंगाना), रविशंकर श्रीवास्तव (अयोध्या - उ. प्र.), षैजू के. (कोची-केरल), डी. के. भास्कर (मथुरा - उ. प्र.), यशपाल निर्मल (जम्मू), विश्वनाथ दास देहाती (पूर्णिया - बिहार), अतुल मल्लिक अनजान (पूर्णिया - बिहार), ओम प्रकाश गुप्त (मेरठ - उ. प्र.), जीतेन्द्र जीतांशु (कोलकाता -पं. बंगाल), तुमुल (भोपाल - म. प्र.), एम. एम. चन्द्रा (नई दिल्ली), डॉ. गुलाब चन्द्र पटेल (गांधीनगर - गुजरात), योगेश कुमार धीर पथिक (मेरठ - उ. प्र.), डॉ. राजू बिदाया (जोधपुर - राजस्थान), डॉ. सारिका जैन (गुना - म. प्र.), डॉ. सिकन्दर लाल (प्रतापगढ़- उ. प्र.), रघुराज सिंह कर्मयोगी (कोटा-राजस्थान), श्रीमती रश्मिलता मिश्रा (विलासपुर- छ. ग.), मुनीष कुमार वर्मा (बोकारो - झारखंड), डॉ. पतन रहीम खान (हैदराबाद - तैलंगाना), सलिल सरोज (गाजियाबाद - उ. प्र.) आदि | कार्यक्रम की सफलता का श्रेय जयकिशन सिंह एकलव्य, राकेश कुमार वर्मा, मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, एम. एस. निषाद के नाम रहा |

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ